पानी-पानी होगा बिहार: 23, 24, 25, 26 जून को आंधी-बारिश के आसार

पटना। पटना। बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 से 26 जून के बीच कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए अलग-अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। साथ ही साथ कुछ स्थान पर वज्रपात होने के भी आसार हैं।

23 जून को इन इलाकों में सावधानी की जरूरत

23 जून को उत्तर बिहार और सीमांचल के कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

24 जून को भी जारी रहेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून को बिहार के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का प्रभाव बना रहेगा। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

25 जून को ऑरेंज अलर्ट

25 जून को मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। पश्चिमी और दक्षिणी बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जैसे जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

26 जून को भी राहत नहीं

26 जून को भी बिहार के कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है। अन्य कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

0 comments:

Post a Comment