बिहार न्यायिक अकादमी में आई वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

पटना। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार न्यायिक अकादमी, पटना ने सहायक शोधार्थी (Assistant Researcher) और वरिष्ठ संकाय सदस्य (Senior Faculty Member) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 6 पदों को भरा जाएगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?

बिहार न्यायिक अकादमी की ओर से जारी भर्ती में दो पद शामिल हैं सहायक शोधार्थी, वरिष्ठ संकाय सदस्य। कुल 6 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती संविदात्मक आधार पर होगी।

आवेदन की अंतिम तारीख

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 19 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है। आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार बिहार न्यायिक अकादमी, पटना की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

सहायक शोधार्थी पद के लिए उम्मीदवार के पास कानून विषय में उच्च शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। योग्यता के तौर पर कानून में पीएचडी (PhD) डिग्री, NET/JRF योग्यता वाले उम्मीदवार या एलएलएम (LLM) डिग्री और अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ संकाय सदस्य पद के लिए उच्च न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी, जिनके पास शिक्षण का अनुभव है, आवेदन कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा। सहायक शोधार्थी पद पर वेतन करीब 27,700 रुपये से 44,700 रुपये तक होगा। इसके अलावा नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता भी मिलेगा। वरिष्ठ संकाय सदस्य पद पर वेतन 51,550 रुपये से 63,070 रुपये तक निर्धारित है। इसमें भी नियमानुसार भत्ते दिए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को सबसे पहले बिहार न्यायिक अकादमी की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन भेजने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती की सभी शर्तों और पात्रता की जांच जरूर करनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment