आपको बता दें की इस भर्ती में सामाजिक कार्य, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, बाल विकास, कानून जैसे क्षेत्रों से जुड़े योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग जिलों में पदों की संख्या और आवेदन की अंतिम तारीख अलग रखी गई है।
मधुबनी में 35 पदों पर भर्ती
मधुबनी जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से असिस्टेंट पर्सन के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। यहां कुल 35 पदों को भरा जाएगा। इस पद के लिए सामाजिक कार्य (MSW), समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, बाल विकास या कानून से संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी मांगा गया है।
दरभंगा में 25 पदों का मौका
दरभंगा जिले में DCPU की ओर से सपोर्ट पर्सन के पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के तहत 25 पद उपलब्ध हैं। योग्य उम्मीदवार सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, बाल विकास या संबंधित विषयों की डिग्री के साथ आवेदन कर सकते हैं।
कटिहार में 10 पदों पर भर्ती
कटिहार जिला बाल संरक्षण इकाई में भी सपोर्ट पर्सन के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के जरिए 10 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में उच्च शिक्षा या बाल अधिकार एवं काउंसलिंग से जुड़ा डिप्लोमा होना चाहिए।
मुंगेर में भी निकली वैकेंसी
मुंगेर जिले में जिला बाल संरक्षण इकाई ने सपोर्ट पर्सन के पदों के लिए भर्ती जारी की है। यहां 10 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। MSW, एलएलबी या संबंधित डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया विभाग के नियमों के अनुसार पूरी होगी।
मधेपुरा में 5 पदों का अवसर
मधेपुरा जिले में सपोर्ट पर्सन के लिए 5 रिक्तियां जारी की गई हैं। योग्य उम्मीदवार सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, बाल विकास या कानून क्षेत्र की योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
बांका में 20 पदों पर भर्ती
बांका जिले में भी सपोर्ट पर्सन के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यहां कुल 20 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। संबंधित विषयों में स्नातक या परास्नातक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment