भारत में AI इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बेस्ट हैं ये 10 संस्थान, करियर को मिलेगी नई उड़ान

Artificial Intelligence (AI) Career: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली तकनीकों में शामिल है। हेल्थकेयर, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स और सॉफ्टवेयर जैसे कई क्षेत्रों में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ऐसे में AI इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए करियर के नए अवसर खुल रहे हैं।

भारत में कई बड़े संस्थान AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस के क्षेत्र में शानदार कोर्स और रिसर्च सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। अगर आप AI इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं तो ये संस्थान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

1. Indian Institute of Science (IISc), बेंगलुरु

IISc भारत के सबसे प्रतिष्ठित रिसर्च संस्थानों में से एक है। यहां AI, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन, रोबोटिक्स और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में उच्च स्तर की पढ़ाई और शोध होता है। IISc का AI प्रोग्राम एडवांस रिसर्च और इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है।

2. Indian Institute of Technology Hyderabad

IIT हैदराबाद AI शिक्षा के क्षेत्र में शुरुआती अग्रणी संस्थानों में शामिल रहा है। यहां अलग से AI विभाग और AI से जुड़े बीटेक, एमटेक और रिसर्च प्रोग्राम उपलब्ध हैं।

3. Indian Institute of Technology Delhi

IIT दिल्ली में AI और डेटा इंजीनियरिंग से जुड़े प्रोग्राम, रिसर्च सेंटर और इंडस्ट्री सहयोग छात्रों को बेहतर अवसर देते हैं। यहां मशीन लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और कंप्यूटर विजन जैसे क्षेत्रों पर काम होता है।

4. Indian Institute of Technology Madras

IIT मद्रास AI और डेटा साइंस के क्षेत्र में मजबूत रिसर्च आधार रखता है। यहां छात्रों को मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और AI एप्लीकेशन पर काम करने का मौका मिलता है।

5. Indian Institute of Technology Bombay

IIT बॉम्बे कंप्यूटर साइंस और AI रिसर्च के लिए देश के प्रमुख संस्थानों में शामिल है। यहां AI, डेटा साइंस और मशीन इंटेलिजेंस से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाता है।

6. International Institute of Information Technology Hyderabad

IIIT हैदराबाद AI और मशीन लर्निंग रिसर्च के लिए प्रसिद्ध है। यहां विजुअल इंफॉर्मेशन, भाषा तकनीक और इंटेलिजेंट सिस्टम जैसे क्षेत्रों में काम होता है।

7. Indian Institute of Technology Kanpur

IIT कानपुर में कंप्यूटर साइंस और AI से जुड़े मजबूत अकादमिक प्रोग्राम हैं। संस्थान में मशीन लर्निंग और आधुनिक तकनीकों पर शोध किया जाता है।

8. Indian Institute of Technology Roorkee

IIT रुड़की में AI, कंप्यूटर साइंस और डेटा आधारित तकनीकों से जुड़े कोर्स उपलब्ध हैं। यह संस्थान इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए देश के पुराने और प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल है।

9. International Institute of  Technology खड़गपुर

IIT खड़गपुर AI, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस के क्षेत्र में इंडस्ट्री आधारित शिक्षा और रिसर्च के लिए जाना जाता है।

10.अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), हैदराबाद: 

अनुसंधान केंद्रित IIIT हैदराबाद कंप्यूटर विज़न और मशीन लर्निंग में विशिष्ट शिक्षा देता है। ये AI इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बेस्ट संस्थान हैं।

0 comments:

Post a Comment