इस कोर्स को पूरा करने के बाद अभ्यर्थी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता हासिल कर सकते हैं। लंबे समय से नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो शिक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
UP DElEd 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 8 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 9 जुलाई 2026 है। अभ्यर्थी अपना पूरा आवेदन फॉर्म 11 जुलाई 2026 तक जमा कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क कितना है?
इस कोर्स के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 700 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 200 रुपये निर्धारित हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
UP DElEd 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
आयु सीमा की जानकारी
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 के आधार पर तय की जाएगी। न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
UP DElEd 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सबसे पहले updeled.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
UP DElEd 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
अपनी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
शैक्षणिक दस्तावेज और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

0 comments:
Post a Comment