1182 पदों पर होगी भर्ती
UPSSSC की ओर से जारी भर्ती में गन्ना पर्यवेक्षक पद शामिल हैं। कुल 1182 रिक्तियों में सामान्य चयन के 1000 पद और विशेष चयन के 182 पद रखे गए हैं। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी विभाग के अंतर्गत की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी।
आवेदन की तारीखें
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू होगी। वहीं उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का मौका 28 जुलाई 2026 तक रहेगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आयोग की वेबसाइट के जरिए किया जा सकेगा।
योग्यता और जरूरी शर्तें
गन्ना पर्यवेक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (B.Sc) की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी के लिए UPSSSC PET-2025 में शामिल होना और वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। बिना PET स्कोर के उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-4 के तहत सैलरी दी जाएगी। इस पद पर शुरुआती वेतन करीब 25,500 रुपये प्रति माह होगा, जबकि अधिकतम वेतन 81,100 रुपये तक पहुंच सकता है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में कुल 100 अंकों का प्रश्नपत्र होगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
युवाओं के लिए बड़ा मौका
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है। गन्ना विभाग में स्थायी नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी सभी शर्तों, योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।

0 comments:
Post a Comment