गर्मी के मौसम में मजदूरी बढ़ने के कारण पहले ही निर्माण कार्य का खर्च बढ़ गया था। अब निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। बाजार में महंगाई के असर से नए मकान बनवाने वाले ग्राहकों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है।
सीमेंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी के संकेत
सीमेंट कारोबारियों के अनुसार कंपनियां लगातार डीलरों पर कीमत बढ़ाने का दबाव बना रही हैं। बाजार में मांग कम होने के बावजूद कंपनियां दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर सीमेंट के रेट में फिर बढ़ोतरी होती है तो इसका सीधा असर मकान बनाने वालों की जेब पर पड़ेगा। पहले से ही सीमेंट और स्टील की कीमतों में बदलाव से निर्माण लागत बढ़ चुकी है।
बालू, मौरंग और गिट्टी के दाम बढ़े
निर्माण कार्य में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सामग्री मौरंग, बालू और गिट्टी के दामों में भी तेजी आई है। परिवहन खर्च बढ़ने और खनन से जुड़ी गतिविधियों पर असर पड़ने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के मुताबिक मौरंग, गिट्टी और बालू के दामों में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे छोटे-बड़े निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
पेंट और अन्य सामान भी हुआ महंगा
घर बनाने में इस्तेमाल होने वाले पेंट, रंग-रोगन और तारपीन जैसे सामान की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। महंगे कच्चे माल और अंतरराष्ट्रीय बाजार के असर के कारण इनकी लागत बढ़ी है। इसका असर घर की फिनिशिंग लागत पर भी पड़ रहा है।
मौजूदा बाजार भाव पर एक नजर
निर्माण सामग्री के मौजूदा रेट में भी बदलाव देखने को मिल रहा है:
मौरंग (ढलाई या चुनाई वाली) करीब 62 से 72 रुपये प्रति घन फीट
प्लास्टर वाली महीन मौरंग करीब 70 से 80 रुपये प्रति घन फीट
सीमेंट की कीमत करीब 350 से 400 रुपये प्रति बोरी तक
गिट्टी करीब 58 से 66 रुपये प्रति घन फीट
बालू करीब 28 से 34 रुपये प्रति घन फीट
(कीमतें जगह और बाजार के हिसाब से बदल सकती हैं।)

0 comments:
Post a Comment