केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले? 8वें वेतन आयोग में इन 5 बदलावों की बढ़ी उम्मीद

8th Pay Commission Update: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर अब 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है। नए वेतन आयोग के लागू होने से कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से आयोग की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद कर्मचारी संगठनों ने भी अपनी मांगें रखनी शुरू कर दी हैं।

8वें वेतन आयोग का असर केंद्र सरकार के 55 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनभोगियों पर पड़ सकता है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार द्वारा आयोग की सिफारिशों के आधार पर लिया जाएगा। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार वेतन संरचना में कई अहम सुधार देखने को मिल सकते हैं।

1. बेसिक सैलरी में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारी संगठनों की सबसे बड़ी मांग न्यूनतम बेसिक वेतन बढ़ाने को लेकर है। फिलहाल न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये है। कर्मचारी संगठन इसे बढ़ाकर काफी ज्यादा करने की मांग कर रहे हैं। वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद न्यूनतम वेतन में बदलाव होने की संभावना है

2. फिटमेंट फैक्टर में बदलाव की उम्मीद

वेतन बढ़ोतरी में फिटमेंट फैक्टर की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। कर्मचारी संगठन इसमें बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार नए वेतन आयोग में बेहतर फिटमेंट फैक्टर लागू करती है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। इससे वेतन गणना का पूरा ढांचा बदल जाएगा।

3. भत्तों में मिल सकती है राहत

8वें वेतन आयोग में महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य भत्तों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। कर्मचारी संगठनों की मांग है कि महंगाई भत्ते को बेसिक वेतन में शामिल करके नए सिरे से वेतन व्यवस्था तैयार की जाए। इसके अलावा एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की मांग की जा रही है।

4. एरियर मिलने की संभावना

अगर 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाता है और इसकी रिपोर्ट बाद में लागू होती है, तो कर्मचारियों को पिछले समय का बकाया यानी एरियर मिलने की संभावना बन सकती है। आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी होने पर कर्मचारियों को कई महीनों का वेतन अंतर एक साथ मिल सकता है। हालांकि एरियर को लेकर अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा।

5. पेंशन और रिटायरमेंट लाभ में सुधार

8वें वेतन आयोग से पेंशनभोगियों को भी बड़ी उम्मीदें हैं। न्यूनतम पेंशन बढ़ाने और रिटायरमेंट से जुड़े लाभों में सुधार की मांग की जा रही है। इसके अलावा ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने और सालाना वेतन वृद्धि की दर में बदलाव की मांग भी कर्मचारी संगठनों की ओर से उठाई गई है। इससे रिटायर कर्मचारियों और लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment