मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 29 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से जुड़ी फीस के समायोजन और किसी गलती में सुधार के लिए 6 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा।
PET-2025 के स्कोर से होगी शॉर्टलिस्टिंग
पशुधन प्रसार अधिकारी की मुख्य परीक्षा में सभी उम्मीदवार सीधे शामिल नहीं हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 के सामान्यीकृत यानी नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर निर्धारित मेरिट के जरिए किया जाएगा।
दो घंटे में देने होंगे 100 सवालों के जवाब
मुख्य लिखित परीक्षा का पैटर्न भी आयोग की ओर से बताया गया है। परीक्षा में अभ्यर्थियों को 2 घंटे में 100 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न का मूल्यांकन उसके निर्धारित अंकों के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे भर्ती की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य जरूरी जानकारियां सावधानी से दर्ज करनी होंगी।

0 comments:
Post a Comment