बिहार में 13 से 15 जून के बीच आएगी मानसून

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में खेती करने वाले किसान धान बुआई की तैयारी कर लें, क्यों की बिहार में 13 से 15 जून के बीच मानसून का आगवन होने जा रहा हैं।

खबर के अनुसार भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है की इस बार बिहार में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिलेगी। इस साल बिहार में सामान्य से 45 फीसदी से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बता दें की बिहार में जून से सितंबर के बीच करीब 1400 एमएम बारिश हो सकती है। जून-जुलाई में सबसे कम बारिश होगी। जबकि अगस्त और सितंबर महीने में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। जिससे धान की खेती करने वाले किसानों को लाभ होगा।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो भारत और बिहार में इस बार ला-नीना का असर पड़ेगा। दरअसल ला-नीना की वजह से भारत में मानसूनी सीजन में अधिक बारिश होती है। इस बार ऐसी स्थिति बिहार में बन रही हैं, जिससे की बिहार में अधिक बारिश के आसार हैं।

0 comments:

Post a Comment