खबर के अनुसार आज बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती हैं। इन जिलों में कुछ स्थान पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं।
वहीं, मौसम विभाग ने बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और वैशाली के लिए भी बारिश को लेकर अलर्ट किया हैं। इन जिलों में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
आपको बता दें की मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने को कहा हैं। क्यों की 24 घंटे में आकाशीय बिजली से बिहार के 2 जिलों में 4 लोगों की मौत हुई है। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न जाएं।

0 comments:
Post a Comment