बिहार में जमीन सर्वे फॉर्म ऑनलाइन निकालें, जानिए

पटना : बिहार में एकबार फिर से जमीन सर्वे का काम शुरू किया जा रहा हैं। इसके लिए राज्य के सभी जिलों में अधिकारियों और कर्मियों की तैनाती कर दी गई हैं। इस सर्वे के माध्यम से लोग अपने जमीन के कागजातों को अपडेट करा सकेंगे।

खबर के अनुसार बिहार में जमीन सर्वे के कार्य को पूरा करने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर कैंप लगाया जायेगा और सभी लोगों के जमीन को अपडेट किया जायेगा। जिसके बाद जमीन के कागजात नहीं हैं, उनके लिए भी व्यवस्था की गई हैं। 

बता दें की भूमि के सर्वेक्षण में जमीन के ब्योरा के लिए प्रपत्र-2 फॉर्म को भरना होगा। वहीं जमीन दादा परदादा के नाम हैं तो वंशावली 2 पृष्ठों के प्रपत्र-391 में भरना है। इस सर्वे में कुल 22 प्रपत्र हैं और इसमें भी पहला प्रपत्र सर्वेक्षण की घोषणा से है, जबकि प्रपत्र 20 के जरिए सर्वेक्षण का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। 

सर्वे फॉर्म में रैयत का नाम, पिता का नाम, खतियान संख्या, खेसरा संख्या, चौहद्दी कुल रकबा और लगान आदि की जानकारी सही सही भरनी होगी। इसके बाद इसे अमीन द्वारा सत्यापित किया जाएगा तथा उसके बाद कानूनगो का सत्यापन होगा।

ऐसे डाउनलोड करें सर्वे फॉर्म : आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://dlrs.bihar.gov.in/ पर जा कर सर्वे से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ सर्वे फॉर्म, बंशावली फॉर्म आदि को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment