27 सितंबर तक चलेगी राजकोट-बरौनी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: राजकोट से बरौनी जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने राजकोट-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन को 27 सितंबर तक बढ़ा दिया हैं। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।

27 सितंबर तक चलेगी राजकोट-बरौनी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन संख्या 09569 : राजकोट-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 28 जून, 2024 तक अधिसूचित किया गया था। लेकिन अब रेलवे ने इसे 27 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया हैं।

ट्रेन संख्या 09570 : बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 30 जून, 2024 तक अधिसूचित किया गया था। लेकिन रेलवे ने अब इसे 29 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया हैं। 

इन ट्रेनों की भी परिचालन अवधि बढ़ी?

ट्रेन संख्या 09575 : राजकोट-जडचार्ला साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 24 जून, 2024 तक अधिसूचित किया गया था। लेकिन अब ये ट्रेन 30 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है।

ट्रेन संख्या 09576 : जडचार्ला-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 25 जून, 2024 तक अधिसूचित किया गया था। लेकिन रेलवे ने अब इसे 1 अक्टूबर, 2024 तक बढ़ा दी है।

0 comments:

Post a Comment