अहमदाबाद से हरिद्वार के लिए 29 जुलाई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन संख्या 09425 : साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जिसे पहले 14 जून, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब यह ट्रेन 24 जून से 29 जुलाई, 2024 तक चलेगी। आपको बता दें की इस ट्रेन की टाइमिंग पहले की ही तरह होगी।
ट्रेन संख्या 09426 : हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जिसे पहले 15 जून, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब ये ट्रेन 25 जून से 30 जुलाई, 2024 तक चलाई जाएगी। यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें।
ऐसे बुक करें टिकट : अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से टिकट बुक हो रही हैं।

0 comments:
Post a Comment