खबर के अनुसार चीन में हुए एक डिफेंस प्रदर्शनी में भारत के पृथ्वी मिसाइल को दिखाया गया हैं। चीन की सरकार भारत के पृथ्वी मिसाइल को काउंटर करने के लिए कोई नई तकनीक या हथियार बना सकती हैं। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।
बता दें की पृथ्वी-II देश में विकसित सतह-से-सतह पर मार करने वाली शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) है। यह अपने साथ एक टन पेलोड ले जाने में सक्षम है। इसे परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया हैं। जिसकी रेंज लगभग 250-350 किमी हैं।
पृथ्वी-II वर्ग एकल-चरण तरल-ईंधन वाली मिसाइल है, जिसमें 500-1000 किग्रा. की वारहेड माउंटिंग क्षमता है। इस मिसाइल को रात के समय ओडिशा के तट पर बंगाल की खाड़ी में डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप पर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से परीक्षण किया गया था।

0 comments:
Post a Comment