राजकोट मंडल की ये 4 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेगी

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक डबल ट्रैक कार्य के लिए राजकोट मंडल में राजकोट-खंडहेरी-पद्धरी खंड को अवरुद्ध किया जाएगा। जिसके कारण इस रूट से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

खबर के अनुसार रेलवे ने चार ट्रेनों के परिचालन को पूरी तरह से रद्द किया हैं। वहीं कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया हैं। इसलिए अगर आप इस रूट से सफर करते हैं तो आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर अपनी ट्रेनों क शेड्यूल चेक कर लें। 

राजकोट मंडल की ये 4 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेगी?

ट्रेन नंबर 19120 : वेरावल-गांधीनगर कैपिटल इंटरसिटी ट्रेन 25 जून  से 28 जून तक वेरावल से ही रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 19119 : गांधीनगर कैपिटल-वेरावल इंटरसिटी ट्रेन 26 जून से 29 जून तक गांधीनगर कैपिटल से ही रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 19571 : राजकोट-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन 25 जून से 29 जून तक राजकोट से ही रद्द रहेगी। यात्रीगण ध्यान रखें।

ट्रेन नंबर 19572 : पोरबंदर-राजकोट एक्सप्रेस ट्रेन 25 जून से 29 जून तक पोरबंदर से ही रद्द रहेगी। यात्रीगण इस बात का ध्यान रखें।

0 comments:

Post a Comment