खबर के अनुसार साउथ जोन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की टीम की ओर से पिछले दो दिनों के अंदर सार्वजनिक सड़कों पर कूड़ा फैलाने और प्लास्टिक का उपयोग करने के आरोप में कुल 59 दुकानें सील किया गया हैं। जबकि 1.77 लाख का जुर्माना लगाया गया हैं।
बता दें की अहमदाबाद नजर निगम शहर की सड़कों को साफ रखने के लिए विशेष अभियान चला रही हैं तो वहीं कुछ लोग सड़क पर गंदगी फैलाकर उसे गंदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया जा रहा हैं।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की टीम के द्वारा जय अम्बे स्नैक्स, मणिनगर पटेल सोडा शॉप, बहरामपुरा आसोपालव होटल, कांकरिया रोड पर वटवा बंसारी टी स्टॉल सहित विभिन्न इकाइयों को सील करने की कार्रवाई की गई हैं।

0 comments:
Post a Comment