खबर के अनुसार मछली व्यवसाय से जुड़े लोगों को केंद्र सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा को लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ दिया जा रहा हैं। इस योजना के तहत लोगों को निःशुल्क समुह दुर्घटना बीमा का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
बता दें की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 60 प्रतिशत सभी वर्गों की महिलाओं व अनुसूचित जाति को अनुदान दिया जाता हैं। जबकि 40 प्रतिशत सामान्य व ओबीसी को अनुदान दिया जाता है। यह योजना अपने लाभार्थियों को 35 प्रकार का लाभ प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए आवेदन करने के इच्छुक लोग संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद आपको सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment