खबर के अनुसार 21 जून को बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अधिकारियों को 90 दिनों के भीतर जमीन से संबंधित विवाद को सुलझाने का निर्देश दिया है। ताकि भूमि विवाद की समस्या को दूर किया जा सकें।
बता दें की बिहार के सभी जिलों में भूमि विवाद की समस्या तेजी से बढ़ रही हैं। जिसके कारण लड़ाई-झगड़े और हिंसा तक की नौबत आ जाती हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार के द्वारा अधिकारियों को आदेश जारी किये गए हैं।
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा है की भूमि सर्वेक्षण से ही भूमि संबंधी सारे दस्तावेज अद्यतन होंगे और जमीन को लेकर जो झगड़ा लड़ाइयां हो रही है उसे पर रोक लगेगी। इसके लिए सभी जिलों में सर्वे का काम शुरू किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment