खबर के अनुसार मौसम विभाग ने आज यानि की शनिवार को पंजाब में बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना जताई हैं। वहीं राज्य के कुछ जिलों में हीट वेव को लेकर भी अलर्ट किया हैं। हालांकि मौसम में परिवर्तन होने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
बता दें की कल यानि की शुक्रवार को लुधियाना शहर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन आज यानि की शनिवार को लुधियाना में बारिश की संभावना है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जून महीने के अंत तक पंजाब में मानसून एक्टिव हो सकता हैं। 25 से 30 जून के बीच मानसून पंजाब के साथ टकरा जाएगा। जिसके बाद पंजाब में बारिश का सिलसिला शुरू हो जायेगा। इस साल अच्छी बारिश के संकेत हैं।
0 comments:
Post a Comment