सबसे शक्तिशाली होगा भारत का लेजर हथियार, सन्न है चीन

नई दिल्ली : मौजूदा समय में भारत के वैज्ञानिकों के द्वारा लेजर हथियार विकसित किया जा रहा हैं। यह हथियार इतना खतरनाक हैं की दुश्मनों के किसी भी मिसाइल, लड़ाकू विमान, ड्रोन आदि को हवा में ही उड़ा देगी और उसे पूरी तरह से बर्बाद कर देगी।

सबसे शक्तिशाली होगा भारत का लेजर हथियार, सन्न है चीन?

डायरेक्शनली अनरिस्ट्रिक्टेड रे-गन ऐरे (दुर्गा-II) :  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों के द्वाया एक उच्च शक्ति वाले लेजर हथियार को विकसित किया जा रहा हैं। जिसका नाम डायरेक्शनली अनरिस्ट्रिक्टेड रे-गन ऐरे (दुर्गा-II) है। 

खबर के अनुसार DRDO ने इस लेजर हथियार को विकसित करने के लिए हाल ही में रक्षा मंत्रालय से 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मांग की है। जल्द ही इस हथियार को विकसित कर लिया जायेगा। यह हथियार किसी भी युद्ध के हालात को बदल सकता हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुर्गा-2 भारत का ऐसा लेजर सिस्टम होगा, जो किसी बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल या फाइटर जेट को हवा में मार गिरा देगा। यह लेजर, माइक्रोवेव या कण किरणों के माध्यम से केंद्रित ऊर्जा का उपयोग करके अपने लक्ष्य को क्षतिग्रस्त करेगा। इसे चीन और पाकिस्तान के बॉर्डर पर तैनात किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment