कब्ज, बवासीर और गैस का काल है ये पीली चीज?
बेल : बेल में काफी मात्रा में थायमिन (विटामिन बी-1), राइबोफ्लेविन (विटामिन बी-2), विटामिन सी, फाइबर, कैरोटीन, फॉस्फोरस, आयरन एवं कैल्शियम पाया जाता है, जो पेट के लिए फायदेमंद हैं। इसके सेवन से पेट साफ हो जाता हैं और पेट में कब्ज की समस्या नहीं होती हैं।
बता दें की बेल का जूस पीने से पेट दर्द, गैस, कब्ज, दस्त आदि की परेशानियों में भी राहत मिलती हैं। अगर आप बेल का गूदा खाते हैं या फिर जूस पीते हैं तो आपको बवासीर की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही दर्द और जलन धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
बेल के फल में रोगाणुरोधी गुण होते हैं और यह कुछ बैक्टीरिया और कवक से लड़ने में मदद कर सकता है। साथ ही साथ बेल में फाइबर और रफेज की अच्छी मात्रा होती है, जिसके कारण इसके सेवन से आपके मेटाबोलिक प्रोसेस को तेज करने में मदद मिलती हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment