खबर के अनुसार इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने दक्षिण भारत के 5 स्थानों की यात्रा के लिए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया हैं। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।
बता दें की यह यात्रा 12 रातें व 13 दिन की होगी, जिसमे आप रामेश्वरम, मदुरै, कन्या कुमारी, त्रिवेन्द्रम, मार्कापुर तथा तिरूपति के विशिष्ट तीर्थ स्थल के दर्शन कर सकेंगे। यह ट्रेन 17 जुलाई को अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत के रास्ते चलेगी।
क्या होगा किराया : इस ट्रेन के सभी कोच थर्ड एसी होंगे, जिसमें कम्फर्ट कैटेगरी में सफर करने वाले सिंगल पैसेंजर को 35810 रुपए किराया होगा। जबकि स्टैंडर्ड कैटेगरी में सफर करने वाले पैसेंजर को 30500 रुपए किराया देना होगा।

0 comments:
Post a Comment