भारत तैयार कर रहा न्यूक्लियर अटैक सबमरीन

नई दिल्ली : न्यूक्लियर सबमरीन दो तरह की होती है। एक न्यूक्लियर अटैक सबमरीन और दूसरा न्यूक्लियर मिसाइल सबमरीन। दरअसल न्यूक्लियर मिसाइल सबमरीन अपने साथ न्यूक्लियर वेपन कैरी करती है। जबकि न्यूक्लियर अटैक सबमरीन में न्यूक्लियर वेपन नहीं होता, यह सबमरीन पानी के अंदर यूरेनियम से चलती हैं। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास दो न्यूक्लियर मिसाइल सबमरीन हैं, लेकिन भारत के पास अभी तक एक भी न्यूक्लियर अटैक सबमरीन नहीं है। हालांकि भारत 6 न्यूक्लियर अटैक सबमरीन बनाने की योजना पर काम कर रहा हैं, बहुत जल्द इसे तैयार किया जायेगा। 

बता दें की भारत ने पहले सोवियत यूनियन से और फिर बाद में रूस से न्यूक्लियर अटैक सबमरीन चक्र-1 और चक्र-2 को 10-10 साल की लीज पर लिया था। लेकिन लीज पूरी होने पर उन्हें वापस भेज दिया गया। भारत फिर एक न्यूक्लियर अटैक सबमरीन रूस से लीज पर ले रहा हैं। 

वर्तमान में अमेरिका के पास सबसे ज्यादा 54 न्यूक्लियर अटैक सबमरीन हैं। जबकि रूस के पास 18 न्यूक्लियर अटैक सबमरीन हैं। वहीं चीन के पास 6, ब्रिटेन के पास 7 और फ्रांस के पास 4 न्यूक्लियर अटैक सबमरीन हैं। भारत भी न्यूक्लियर अटैक सबमरीन बनाने पार काम कर रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment