एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की यह महत्वाकांक्षी परियोजना आईएनएस वर्षा एक विशाल 1,680 एकड़ का नौसैनिक बेस हैं। जिसे रामबिली में पूर्वी तट पर तैयार किया जा रहा हैं। कई रिपोर्ट में ये दावा किया गया हैं की इसके निर्माण में तेजी आई हैं।
बता दें की आईएनएस वर्षा परियोजना के तहत इस नौसैनिक बेस पर 12 से अधिक परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों (SSBN) के बेड़े को रखा जायेगा। यहां पनडुब्बियों को छिपाने के लिए सुरंगे बनाई गई हैं। ये सुरंगे परमाणु पनडुब्बियों को हवाई खतरों और खोजी उपग्रहों से बचाएगी।
दरअसल प्रोजेक्ट वर्षा भारत की नौसैनिक को नई ताकत देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके निर्माण से भारतीय नौसेना युद्ध की स्थिति में अपने दुश्मनों को मिनटों में तबाह कर देगी। साथ ही भारत एक साथ चीन और पाकिस्तान के खतरों से निपटने में सक्षम होगा।

0 comments:
Post a Comment