खबर के अनुसार अमेरिका ने अपनी प्रसिद्ध जेवलिन एंटी-टैंक मिसाइलों को भारत में बनाने की पेशकश की है। इससे भारतीय सेना की जरूरतें पूरी होगी। साथ ही साथ दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग भी बढ़ेगा। इससे भारत की ताकत और बढ़ेगी।
बता दें की जेवलिन अमेरिका में बनी हुई एंटी टैंक मिसाइल है। यह मिसाइल इंफ्रारेड तकनीक का इस्तेमाल करती है और टैंक के साथ साथ दुश्मनों के ठिकानों को बर्बाद कर देती हैं। इसे दुनिया में सबसे खतरनाक एंटी टैंक मिसाइल माना जाता हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत और अमेरिका दोनों देश साथ मिलकर इस अत्याधुनिक मिसाइल का भारत में उत्पादन करने पर विचार कर रहे हैं। इससे भारतीय सेना की ताकत में बढ़ोत्तरी होगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment