खबर के अनुसार राजधानी पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में बिहार सरकार के द्वारा आंख का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जा रहा हैं। इसके निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द यह अस्पताल बनकर तैयार हो जायेगा।
आपको बता दें की 188 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह 154 बेड वाला अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल उत्तर-पूर्व भारत के सरकारी क्षेत्र का सबसे बड़ा नेत्र अस्पताल होगा। इस अस्पताल में आंख से संबंधित सभी तरह की बीमारियों का इलाज किया जा सकेगा।
यहां कॉर्निया, रेटिना, ग्लूकोमा और यूविएटिस जैसी आंखों की गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा होगी। इस अस्पताल में यहां बच्चों की आंखों की बीमारियां जैसे की पीडियाट्रिक ऑप्थल्मोलॉजी और न्यूरो ऑप्थल्मोलॉजी का भी इलाज किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment