खबर के अनुसार पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) रंजीत कुमार मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी दी हैं की इस साल बिहार पुलिस में 20,000 सिपाहियों की भर्ती होगी। इसके अलावा इसी साल 2000 सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति प्रक्रिया भी प्रस्तावित है।
बता दें की बिहार पुलिस के इन पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही हैं। जल्द ही भर्ती से संबंधित प्रस्ताव चयन आयोग के पास भेजा जायेगा। इसके बाद चयन आयोग के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। युवा चयन आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।
दरअसल बिहार के डीआईजी मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। जो युवा बिहार पुलिस में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह बहुत ही सुनहरा मौका हैं।

0 comments:
Post a Comment