खबर के अनुसार मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और दरभंगा में अगले साल तक मेट्रो परियोजना जमीन पर उतर सकती है और फिर केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद मेट्रो का निर्माण कार्य भी शुरू किया जा सकता हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।
बात दें की नगर विकास एवं आवास विभाग ने कहा है की बिहार के इन चारों शहरों में मेट्रो रेल चलाने के लिए जनवरी तक डीपीआर बना लिया जाएगा। इसमें इन शहरों में मेट्रो रेल के संभावित रूट, खर्च आदि का विस्तृत ब्योरा भी तैयार किया जायेगा।
दरअसल मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और दरभंगा में मेट्रो चलाने को लेकर जनवरी तक डीपीआर तैयार कर केंद्र के पास भेजा जायेगा। केंद्र से स्वीकृति मिलते ही मेट्रो रेल परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। बिहार कैबिनेट ने इसकी स्वीकृति दे दी हैं।

0 comments:
Post a Comment