वडोदरा में यहां बनेगा जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र

न्यूज डेस्क: गुजरात के वडोदरा में जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र बनाने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा नगर निगम ने शहर में जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र बनाने के स्थान को चेंज कर दिया हैं। 

खबर के अनुसार वडोदरा में अभी तक जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र नवापुरा क्षेत्र में केवड़बाग के सामने सरदार मार्केट भवन में बनता था। लेकिन इस कार्यालय की इमारत लंबे समय से जर्जर हालत में है, इसलिए कार्यालय को नए स्थान पारर स्थांतरित किया गया हैं। 

बता दें की वडोदरा में अब 5 अगस्त सोमवार से मांजलपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कार्यालय चलेगा। अगर की व्यक्ति को जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण करना हैं तो वो मांजलपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आ कर आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

दरअसल वडोदरा नगर निगम ने जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने का आखिरकार निर्णय ले लिया गया और यह अगले पांच अगस्त से मांजलपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चालू हो जायेगा। इसकी तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment