बिहार में केला की खेती के लिए ₹62500 अनुदान

पटना : बिहार में यदि आप केला की खेती कारण चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में केला की खेती के लिए ₹62500 अनुदान दिया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार प्रति हेक्टेयर केला की खेती के लिए अनुदान की राशि प्रथम वर्ष 46,875 रूपये एवं द्वितीय वर्ष के लिए 15,625 रूपये निर्धारित किया गया हैं। आप  न्यूनतम 0.25 एकड़ (0.1 हेक्टेयर) तथा अधिकतम 10 एकड़ (4 हेक्टेयर) तक अनुदान ले सकते हैं। 

बता दें की बिहार के अरवल, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, मधेपुरा, नवादा, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, शेखपुरा जिले में केला का क्षेत्र विस्तार के लिए लाभ का लाभ दिया जायेगा। आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन : केला की खेती के लिए अनुदान का लाभ लेना चाहते हैं तो आप उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment