दुनिया में 8 देशों के पास हाइड्रोजन बम की ताकत

नई दिल्ली: हाइड्रोजन बम परमाणु बम से 1000 गुना अधिक शक्तिशाली होता हैं। दुनिया में कई देश ऐसे हैं जिनके पास हाइड्रोजन बम की ताकत हैं। हालांकि अभी तक किसी भी युद्ध में हाइड्रोजन बम का इस्तेमाल नहीं हुआ हैं। वहीं अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागाशाकी पर परमाणु बम का इस्तेमाल किया था। 

कैसे काम करता हैं हाइड्रोजन बम : हाइड्रोजन बम को थर्मोन्यूक्लियर बम भी कहा जाता हैं। इस बम में परमाणु विस्फोट की ताकत को बढ़ाने के लिये परमाणु संलयन सिद्धांत का उपयोग होता है। हाइड्रोजन बम के अंतर्गत आरंभिक परमाणु विखंडन विस्फोट का उपयोग किया जाता है ताकि एक ज़बरदस्त विस्फोट हो सके। इससे तापमान में भारी वृद्धि होती हैं। 

दुनिया में 8 देशों के पास हाइड्रोजन बम की ताकत: आधिकारिक तौर पर हाइड्रोजन बम की ताकत सिर्फ अमेरिका,रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, भारत, पाकिस्तान और इजराइल के पास हैं। वहीं कई रिपोर्ट्स उत्तर कोरिया के पास भी हाइड्रोजन बम होने का दावा करते हैं। 

हाइड्रोजन बम की ताकत : बता दें की परमाणु बमों की विस्फोटक क्षमता को किलोटन में मापा जाता हैं। जबकि हाइड्रोजन बम की विस्फोटक शक्ति को क्षमता को मेगाटन में मापा जाता हैं। इसकी प्रत्येक इकाई 1,000,000 टन टीएनटी की विस्फोटक शक्ति के बराबर होती है।

0 comments:

Post a Comment