खबर के अनुसार गुजरात के पर्यटकों के लिए राजकोट से 20 अगस्त को ये ट्रेन रवाना होगी। यात्री इस ट्रेन में राजकोट, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, चांदलोडिया, नडियाद, आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, मेघनगर, रतलाम और नागदा से सवार हो सकते हैं।
आपको बता दें की राजकोट से शुरू होकर यह यात्रा 20 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान यात्रियों को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, ग्रिसनेश्वर, परली वैजनाथ, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन का लाभ मिलेगा।
कितना होगा किराया : इस ट्रेन से यात्रा के लिए स्टैंडर्ड क्लास (स्लीपर) का किराया 20,900 रुपया, कम्फर्ट क्लास (थर्ड एसी) के लिए किराया 34,500 रुपया और सुपीरियर क्लास (सेकंड एसी) के लिए किराया 49,900 रुपया प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment