यूपी में अब इन संपत्तियों की रजिस्ट्री होंगी ऑनलाइन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में अब सभी प्राधिकरण की संपत्तियों की रजिस्ट्रियां वहीं पर ऑनलाइन की जाएगी। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में अभी तक सभी तरह की संपात्तियों की रजिस्ट्री कराने के लिए निबंधक कार्यालयों में आना पड़ता है। लेकिन अब यूपी सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली-2024 जारी की गई हैं।

बता दें की नई नियामवली के तहत अब विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद और सभी तरह के औद्योगिक विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की रजिस्ट्री ऑनलाइन के माध्यम से हो जाएगी। इसके लिए उनकी वेबसाइट को उपनिबंधक कार्यालय की वेबसाइट से जोड़ दिया जाएगा।

सोमवार को डा. रुपेश कुमार महानिरीक्षक निबंधन ने उत्तर प्रदेश ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली-2024 को जारी करते हुए राज्य के सभी प्राधिकरणों को इसे अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इससे संपत्तियों की रजिस्ट्री कराना आसान हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment