अहमदाबाद में 800 करोड़ से बनेगा सांस्कृतिक केंद्र

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ यही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में 800 करोड़ रुपए की लागत से रिवरफ्रंट पर 7 स्टार होटल के साथ विश्व स्तरीय सांस्कृतिक केंद्र बनाया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद के जमालपुर ब्रिज और अटल ब्रिज के बीच नदी के किनारे खुली जगह पर 800 करोड़ की लागत से शायर रावल एक विश्व स्तरीय सांस्कृतिक केंद्र बनाया जायेगा। इस केंद्र में बिजनेस सेंटर, थिएटर डोम समेत अन्य कई सुविधाएं होंगी। 

बता दें की यह पूरा प्रोजेक्ट 21 हजार वर्ग मीटर में फैला होगा। यहां 10 हजार की क्षमता वाला प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन हॉल बनाया जायेगा। साथ ही बिजनेस सेंटर, परफॉर्मिंग आर्ट थिएटर, थिएटर डोम, एम्फीथिएटर, पांच या सात सितारा होटल स्थापित किया जाएगा। 

दरअसल अहमदाबाद में बनने वाला विश्व स्तरीय सांस्कृतिक केंद्र व्यावसायिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पूरा करने वाला देश का पहला प्रोजेक्ट होगा। इसके निर्माण के लिए तीन माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और जून 2027 तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment