न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना में अवैध निर्माण पर नगर निगम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही हैं। जिससे शहर के कई इलाकों में हड़कंप मचा हुआ हैं।
खबर के अनुसार लुधियाना नगर निगम ने जोन बी के अंतर्गत आने वाले इलाकों में 9 अवैध इमारतों को सील कर दिया हैं। साथ ही साथ अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की हैं। शहर के भामियां रोड पर दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया हैं।
निगम के अधिकारियों ने बताया है की नियमित निरीक्षण के दौरान अवैध निर्माण के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद ये एक्शन लिया गया हैं। अवैध निर्माण को लेकर शेरपुर इलाके की छह दुकानें और तीन लेबर क्वार्टर की इमारतें सील किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment