खबर के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सदन को जानकारी देते हुए कहा कि जल्द हमलोग इसपर डीपीआई लाने जा रहे हैं। जल्द ही बिहटा और औरंगाबाद के बीच जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही हैं।
बता दें की बिहटा-औरंगाबाद के बीच (120 किमी) नई लाइन परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का काम शुरू किया जायेगा। डीपीआर बन जाने के बाद तय रूट्स पर जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा और फिर रेल लाइन बिछाई जाएगी।
वहीं, रेल मंत्रालय ने अनुग्रह नारायण रोड से औरंगाबाद तक (12.90 किलोमीटर) के लिए 440.59 करोड़ रुपये की लागत पर स्वीकृत प्रदान की हैं। यह नई लाइन भी बिहटा-औरंगाबाद रूट्स की नई लाइन का ही एक भाग है। इसे जल्द ही बनाया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment