बिहार के खिलाड़ियों को सरकार देगी खेल छात्रवृत्ति

पटना : बिहार में खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर आ यही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार बिहार के खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति देगी। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इसका लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार खेल मंत्रालय और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खेल छात्रवृत्ति देने का फैसला किया गया हैं। इसके लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन भी आमंत्रित किये गए हैं। आप 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। 

आपको बता दें की बिहार के खिलाड़ी खेल छात्रवृत्ति में आवेदन करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल scholarship.biharsports.org पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2024 तक निर्धारित हैं। 

आवेदन के दौरान आपको वेबसाइट पोर्टल पर अपना बैंक डिटेल्स भी देना होगा। उसके बाद अपने बैंक पासबुक के पहले पन्ने की फोटो को अपलोड करनी होगी। वहीं मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करना होगा। आप नोटिफिकेशन पढ़कर आवेदन को अच्छी तरह से भरें।

0 comments:

Post a Comment