भारत समेत 6 देशों के पास है परमाणु पनडुब्बी!

नई दिल्ली, 6 मई 2025:

परमाणु पनडुब्बी समुद्र की गहराइयों में छिपी एक ऐसी ताकत है जो किसी भी देश की सैन्य शक्ति का असली पैमाना मानी जाती है । यह हथियार न सिर्फ दुश्मनों को चौंकाने की क्षमता रखता है, बल्कि देश की द्वितीय प्रहार क्षमता (second strike capability) का प्रमुख आधार भी है। हैरानी की बात ये है कि आज की तारीख में पूरी दुनिया में सिर्फ 6 देशों के पास ही परमाणु पनडुब्बियाँ हैं और भारत उनमें से एक है।

क्या होती है परमाणु पनडुब्बी?

परमाणु पनडुब्बियाँ ऐसे युद्धपोत हैं जो न्यूक्लियर रिएक्टर से संचालित होती हैं। ये महीनों तक समुद्र में रह सकती हैं और इन पर तैनात न्यूक्लियर मिसाइलें हजारों किलोमीटर दूर तक मार कर सकती हैं। इसे ट्रैक भी नहीं किया जा सकता की ये समुद्र में कहा पर मौजूद हैं।

कौन-कौन से देश हैं इस सूची में?

1. भारत (India)

भारत की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS Arihant 2016 में सेवा में आई। यह Arihant-Class SSBN का हिस्सा है। भारत अब SSN श्रेणी की पनडुब्बियाँ भी विकसित कर रहा है।

2. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु पनडुब्बी फ्लीट है, जिसमें Ohio, Virginia, और Los Angeles क्लास की सबमरीन शामिल हैं।

3. रूस (Russia)

सोवियत काल से ही परमाणु पनडुब्बी शक्ति में अग्रणी। रूस की Borei और Yasen क्लास सबमरीन बेहद उन्नत मानी जाती हैं।

4. चीन (China)

तेजी से अपने समुद्री बेड़े का विस्तार कर रहा चीन, Jin Class और Shang Class परमाणु पनडुब्बियों के जरिए भारत और अमेरिका को टक्कर देने की कोशिश में है।

5. फ्रांस (France)

फ्रांस की Triomphant Class SSBN पनडुब्बियाँ अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। देश अपने पनडुब्बी कार्यक्रम को पूरी तरह स्वदेशी रखता है।

6. यूनाइटेड किंगडम (UK)

ब्रिटेन की Vanguard Class परमाणु पनडुब्बियाँ ट्राइडेंट मिसाइलों से लैस हैं। Dreadnought-Class नामक नई पीढ़ी की सबमरीन निर्माणाधीन हैं।

0 comments:

Post a Comment