आपको बता दें की इस नई प्रणाली के तहत upbhulekh.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जाकर भूमि स्वामित्व, खसरा-खतौनी, क्षेत्रफल, भूमि उपयोग और कानूनी स्थिति जैसी जानकारियाँ वास्तविक समय में अपडेटेड रूप में देखी जा सकती हैं।
क्या है 'रियल टाइम खतौनी'?
'रियल टाइम खतौनी' एक डिजिटल सेवा है, जिसके माध्यम से ज़मीन के रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार का बदलाव – चाहे वह बिक्री, विरासत, बंटवारा या नामांतरण हो – तुरंत ऑनलाइन अपडेट हो जाता है। इससे भूमि रिकॉर्ड पारदर्शी और भरोसेमंद बनते हैं, जो विशेष रूप से किसानों और ज़मीन खरीदने-बेचने वालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है।
इस सुविधा के प्रमुख लाभ:
1 .तुरंत अपडेट: भूमि से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया के बाद खतौनी रिकॉर्ड तुरंत अपडेट हो जाता है। अब सालों इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं।
2 .ऑनलाइन एक्सेस: अब ज़मीन से जुड़ी सभी जानकारी upbhulekh.gov.in पोर्टल पर मोबाइल या कंप्यूटर से देखी जा सकती है।
3 .भूमि विवादों में मदद: स्वामित्व और उपयोग की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध होने से भूमि विवादों को सुलझाना आसान होगा।
4 .खसरा/गाटा नंबर से खोज: इस नई व्यवस्था से खसरा या गाटा संख्या डालकर सीधे अपनी ज़मीन का पूरा विवरण पाया जा सकता है।
5 .कानूनी और वित्तीय प्रक्रिया में सहायक: भूमि की बिक्री, लोन, विरासत या कानूनी जांच के लिए रियल टाइम खतौनी विश्वसनीय दस्तावेज़ के रूप में काम आएगी।
0 comments:
Post a Comment