ये हैं वह 4 देश
अमेरिका: सबसे पहले नाम आता है अमेरिका का, जो दुनिया की सबसे उन्नत मिसाइल तकनीक रखता है। यहां पर आईसीबीएम (इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल), सुपरसोनिक हाइपरसोनिक मिसाइल और परमाणु हथियारों का व्यापक भंडार मौजूद है। साथ ही अमेरिका के पास सैटेलाइट मार गिराने वाली मिसाइल भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
रूस: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है रूस, जो अपनी मिसाइल क्षमताओं के लिए जाना जाता है। रूस के पास लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें, क्रूज मिसाइलें और परमाणु हथियारों की अत्याधुनिक तकनीक है, जो इसे वैश्विक सैन्य ताकत बनाती है। रूस के पास हाइपरसोनिक मिसाइल से लेकर एंटी सैटेलाइट मिसाइल भी मौजूद हैं।
चीन: इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है चीन, जिसने तेजी से अपनी मिसाइल तकनीक को विकसित किया है। चीन के पास कई तरह की मिसाइलें हैं, जिनमें हाइपरसोनिक मिसाइलें भी शामिल हैं, जो उसे रणनीतिक रूप से मजबूत बनाती हैं। चीन के पास लंबी दूरी की icbm से लेकर एंटी सैटेलाइट मिसाइल भी मौजूद हैं।
भारत: इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है भारत, जिसने हाल के वर्षों में मिसाइल तकनीक में उल्लेखनीय प्रगति की है। भारत के पास प्रागैतिहासिक बैलिस्टिक से लेकर अग्नि श्रृंखला, परमाणु और क्रूज मिसाइलों तक एक मजबूत मिसाइल प्रणाली है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करती है। भारत दुनिया का चौथा देश हैं, जिसके पास एंटी सैटेलाइट मिसाइल भी मौजूद हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment