8वें वेतन आयोग: लेवल-8, 9, 10 को कितनी होगी नेट सैलरी?

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार केंद्रीय कर्मचारियों को है। वेतन संरचना में संभावित बदलाव और फिटमेंट फैक्टर के आधार पर वेतन वृद्धि की उम्मीदें सभी की नजरें इस आयोग पर टिकी हैं। खासकर लेवल 8, 9 और 10 के कर्मचारियों के लिए यह जानना अहम है कि उनके वेतन में कितना इजाफा होगा और उनकी नेट सैलरी क्या होगी। 

8वें वेतन आयोग के तहत वेतन कैलकुलेशन की पद्धति

फिटमेंट फैक्टर: 1.92 (यानि मौजूदा बेसिक पे को 1.92 से गुणा किया जाएगा)

महंगाई भत्ता (DA): 0%, क्योंकि 8वें वेतन आयोग में DA को बेसिक पे में मर्ज किया।

एचआरए: X सिटी के लिए 30% (महानगरों के लिए)

ट्रैवलिंग अलाउंस (TA): Higher TPTA के अनुसार ₹7,200 या ₹3,600 (लेवल के अनुसार)

कटौती: NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) + CGHS (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ सर्विस) के तहत कटौती की जाएगी।

लेवल 8 से 10 की सैलरी (महानगर के लिए) इस प्रकार है: 

लेवल 8 - बेसिक ₹47,600, Revised Basic ₹91,392, HRA ₹27,418, TA ₹3,600, ग्रॉस ₹1,22,410, कटौती ₹9,789, नेट ₹1,04,972; 

लेवल 9 - बेसिक ₹53,100, Revised Basic ₹1,01,952, HRA ₹30,586, TA ₹7,200, ग्रॉस ₹1,39,738, कटौती ₹10,845, नेट ₹1,18,461; 

लेवल 10 - बेसिक ₹56,100, Revised Basic ₹1,07,712, HRA ₹32,314, TA ₹7,200, ग्रॉस ₹1,47,226, कटौती ₹11,421, नेट ₹1,23,815;

लेवल 10 (AGP_10) - बेसिक ₹57,700, Revised Basic ₹1,10,784, HRA ₹33,235, TA ₹7,200, ग्रॉस ₹1,51,219, कटौती ₹11,728, नेट ₹1,26,671।

नोट: बता दें की वेतन कैलकुलेशन 1.92 फिटमेंट फैक्टर, X सिटी HRA (30%), और Higher TPTA के तहत TA को ध्यान में रखते हुए अनुमानित, इसकी पूरी डिटेल्स सरकार की घोषणा या अधिसूचना के बाद ही पता लगेगा।

0 comments:

Post a Comment