7वें वेतन आयोग से 8वें तक का सफर
7वें वेतन आयोग को 2016 में लागू किया गया था, जिसमें फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) 2.57 तय किया गया था। इसके तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी। अब लगभग दस साल बाद, 8वें वेतन आयोग को लेकर काफी चर्चा है क्योंकि महंगाई दर और जीवन यापन की लागत में इजाफा हुआ है, जिससे नए वेतन ढांचे की जरूरत महसूस की जा रही है।
फिटमेंट फैक्टर क्या है और इसका महत्व
फिटमेंट फैक्टर वह संख्या होती है जिससे वर्तमान बेसिक सैलरी को गुणा करके नई सैलरी निर्धारित की जाती है। इसे 'सैलरी बढ़ाने की जादू की छड़ी' भी कहा जाता है क्योंकि यह सीधे सैलरी के इजाफे को दर्शाता है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, अब 8वें वेतन आयोग में संभावित फिटमेंट फैक्टर: 1.92 (सबसे प्रबल संभावना), 2.08 (औसत बढ़ोतरी), 2.86 (सबसे अधिक लाभदायक) हो सकता हैं।
8वें वेतन आयोग के तहत नई संभावित सैलरी सूची (फिटमेंट फैक्टर के आधार पर)
Level 1: वर्तमान बेसिक पे ₹18,000 | 1.92 फैक्टर ₹34,560 | 2.08 फैक्टर ₹37,440 | 2.86 फैक्टर ₹51,480
Level 2: वर्तमान बेसिक पे ₹19,900 | 1.92 फैक्टर ₹38,208 | 2.08 फैक्टर ₹41,392 | 2.86 फैक्टर ₹56,914
Level 3: वर्तमान बेसिक पे ₹21,700 | 1.92 फैक्टर ₹41,664 | 2.08 फैक्टर ₹45,136 | 2.86 फैक्टर ₹62,062
Level 4: वर्तमान बेसिक पे ₹25,500 | 1.92 फैक्टर ₹48,960 | 2.08 फैक्टर ₹53,040 | 2.86 फैक्टर ₹72,930
Level 5: वर्तमान बेसिक पे ₹29,200 | 1.92 फैक्टर ₹56,064 | 2.08 फैक्टर ₹60,736 | 2.86 फैक्टर ₹83,512
Level 6: वर्तमान बेसिक पे ₹35,400 | 1.92 फैक्टर ₹67,968 | 2.08 फैक्टर ₹73,632 | 2.86 फैक्टर ₹1,01,244
Level 7: वर्तमान बेसिक पे ₹44,900 | 1.92 फैक्टर ₹86,208 | 2.08 फैक्टर ₹93,392 | 2.86 फैक्टर ₹1,28,414
Level 8: वर्तमान बेसिक पे ₹47,600 | 1.92 फैक्टर ₹91,392 | 2.08 फैक्टर ₹99,008 | 2.86 फैक्टर ₹1,36,136
Level 9: वर्तमान बेसिक पे ₹53,100 | 1.92 फैक्टर ₹1,01,952 | 2.08 फैक्टर ₹1,10,448 | 2.86 फैक्टर ₹1,51,866
Level 10: वर्तमान बेसिक पे ₹56,100 | 1.92 फैक्टर ₹1,07,712 | 2.08 फैक्टर ₹1,16,688 | 2.86 फैक्टर ₹1,60,446
0 comments:
Post a Comment