बिहार मतदाता पहचान पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के चरण:
1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में https://voters.eci.gov.in खोलें।
2. नया अकाउंट बनाएं: “Sign Up” विकल्प पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर और Captcha भरें। फिर “Generate OTP” पर क्लिक करें।
3. OTP से सत्यापन करें: आपके मोबाइल नंबर पर जो OTP आया है, उसे दर्ज करें। फिर “Submit” पर क्लिक करें।
4. Login करें: अब अपने मोबाइल नंबर, पासवर्ड और Captcha के साथ लॉगिन करें। OTP आएगा, उसे भरें और “Submit” करें।
5. मतदाता सूची में खोजें (Search in Electoral Roll): Login करने के बाद मेनू में “Services” पर क्लिक करें। फिर “Search in Electoral Roll” विकल्प चुनें।
6. मोबाइल नंबर से खोजें: “Search by Mobile Number” विकल्प पर जाएं। यहां अपना राज्य, भाषा, मोबाइल नंबर, और Captcha दर्ज करें। फिर “Send OTP” पर क्लिक करें।
7. EPIC नंबर पाएं: OTP दर्ज करें और “Search” पर क्लिक करें। अब आपकी स्क्रीन पर आपका EPIC नंबर (मतदाता पहचान पत्र संख्या) प्रदर्शित हो जाएगा।
0 comments:
Post a Comment