MIRV क्या है?
MIRV एक ऐसी प्रणाली है जिसमें एक ही बैलिस्टिक मिसाइल में कई परमाणु वारहेड्स लगाए जाते हैं। ये वारहेड्स स्वतंत्र रूप से अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक मिसाइल को लॉन्च करने पर उसमें लगे 5 से 10 तक वारहेड्स अलग-अलग शहरों या ठिकानों पर हमला कर सकते हैं। इससे दुश्मन की रक्षा प्रणाली को चकमा देना आसान हो जाता है और जवाबी हमला करने की संभावना कम हो जाती है।
MIRV तकनीक से लैस 6 देश
1 .संयुक्त राज्य अमेरिका (USA): अमेरिका सबसे पहले MIRV तकनीक विकसित करने वाला देश है। इसकी Minuteman III और Trident II मिसाइलें MIRV से लैस हैं।
2 .रूस: रूस के पास सबसे बड़ा परमाणु शस्त्रागार है और इसकी RS-24 Yars और R-36M2 मिसाइलें MIRV तकनीक से युक्त हैं।
3 .चीन: चीन ने हाल के वर्षों में MIRV क्षमता को तेज़ी से विकसित किया है, खासकर DF-41 और JL-3 मिसाइलों में MIRV तकनीक हैं।
4 .फ्रांस: फ्रांस की M51 पनडुब्बी-लॉन्च मिसाइलें MIRV सक्षम हैं।
5 .ब्रिटेन: ब्रिटेन अमेरिका की Trident II मिसाइलों का उपयोग करता है जो MIRV सिस्टम के साथ आती हैं।
6 .भारत: भारत ने हाल ही में MIRV तकनीक का सफल परीक्षण किया है। Agni-V मिसाइलें इस प्रणाली से लैस हैं।
0 comments:
Post a Comment