8वें वेतन आयोग: जानिए Level 1 से Level 10 तक नया ग्रेड-पे स्ट्रक्चर?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी की घड़ी करीब आती दिख रही है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं और सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार फिटमेंट फैक्टर कितना होगा? दरअसल, यही एक "जादू का नंबर" है जो सरकारी कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय करता है।

आपको बता दें की 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिससे न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी। अब 8वें वेतन आयोग में इसे लेकर तीन संभावित अनुमानों पर चर्चा हो रही है — 1.92, 2.08 और 2.86।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर एक गुणांक (multiplier) है जिसे मौजूदा बेसिक सैलरी से गुणा कर नई सैलरी तय की जाती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹18,000 है और नया फिटमेंट फैक्टर 2.08 तय होता है, तो उसकी नई सैलरी ₹37,440 हो जाएगी।

जानिए Level 1 से Level 10 तक संभावित नई सैलरी?

Level 1: ₹18,000 → ₹34,560 (1.92 फैक्टर), ₹37,440 (2.08 फैक्टर), ₹51,480 (2.86 फैक्टर)

Level 2: ₹19,900 → ₹38,208 (1.92 फैक्टर), ₹41,392 (2.08 फैक्टर), ₹56,914 (2.86 फैक्टर)

Level 3: ₹21,700 → ₹41,664 (1.92 फैक्टर), ₹45,136 (2.08 फैक्टर), ₹62,062 (2.86 फैक्टर)

Level 4: ₹25,500 → ₹48,960 (1.92 फैक्टर), ₹53,040 (2.08 फैक्टर), ₹72,930 (2.86 फैक्टर)

Level 5: ₹29,200 → ₹56,064 (1.92 फैक्टर), ₹60,736 (2.08 फैक्टर), ₹83,512 (2.86 फैक्टर)

Level 6: ₹35,400 → ₹67,968 (1.92 फैक्टर), ₹73,632 (2.08 फैक्टर), ₹1,01,244 (2.86 फैक्टर)

Level 7: ₹44,900 → ₹86,208 (1.92 फैक्टर), ₹93,392 (2.08 फैक्टर), ₹1,28,414 (2.86 फैक्टर)

Level 8: ₹47,600 → ₹91,392 (1.92 फैक्टर), ₹99,008 (2.08 फैक्टर), ₹1,36,136 (2.86 फैक्टर)

Level 9: ₹53,100 → ₹1,01,952 (1.92 फैक्टर), ₹1,10,448 (2.08 फैक्टर), ₹1,51,866 (2.86 फैक्टर)

Level 10: ₹56,100 → ₹1,07,712 (1.92 फैक्टर), ₹1,16,688 (2.08 फैक्टर), ₹1,60,446 (2.86 फैक्टर)

क्या हो सकता है असर?

यदि 1.92 फिटमेंट फैक्टर को मंज़ूरी मिलती है, तो Level 1 कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹34,560 हो जाएगी। वहीं 2.86 का फैक्टर लागू हुआ तो यही सैलरी ₹51,480 तक पहुंच सकती है। इसका असर न सिर्फ सैलरी पर, बल्कि HRA, DA, TA जैसी अन्य भत्तियों पर भी होगा।

0 comments:

Post a Comment