8वें वेतन आयोग से सैलरी में बंपर बढ़ोतरी तय, यहां समझें पूरा गणित

नई दिल्ली। साल 2026 धीरे-धीरे करीब आ रहा है, और इसके साथ ही केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स की निगाहें 8वें वेतन आयोग पर टिक गई हैं। 7वें वेतन आयोग को लागू हुए करीब एक दशक हो चुका है, और अब उम्मीद की जा रही है कि सरकार 2026 की शुरुआत से एक नई वेतन संरचना को अमल में लाएगी। यह सिर्फ एक तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि देश के मध्यम वर्ग के लिए आर्थिक राहत की एक बड़ी खिड़की बन सकता है।

क्या है 8वां वेतन आयोग और क्यों है जरूरी?

7वें वेतन आयोग ने 2016 में जब दस्तक दी थी, तब फिटमेंट फैक्टर 2.57 के जरिए न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से सीधे ₹18,000 हो गई थी। लेकिन महंगाई, जीवनशैली और खर्चों में भारी इजाफे के चलते अब यह वेतन संरचना कर्मचारियों की जरूरतों के मुताबिक नहीं रही। 8वां वेतन आयोग इसी असंतुलन को दूर करने का प्रयास होगा। अनुमान है कि यह आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है।

फिटमेंट फैक्टर: सैलरी बढ़ाने की 'जादू की छड़ी'

फिटमेंट फैक्टर वह मुख्य घटक है जो किसी वेतन आयोग की सबसे बड़ी ताकत होता है। यह मौजूदा बेसिक पे को गुणा कर नई सैलरी तय करता है। संभावित विकल्प: 1.92 – यथास्थिति बनाए रखने वाला, 2.08 – संतुलित वृद्धि, 2.86 – अधिकतम लाभ। 

उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹18,000 है: 1.92 फैक्टर पर: ₹34,560, 2.08 फैक्टर पर: ₹37,440, 2.86 फैक्टर पर: ₹51,480 हो सकता हैं। हालांकि सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर  का आधिकारिक एलान नहीं किया गया हैं। 

सैलरी में दमदार इजाफा होने की पूरी संभावना

Level 1: वर्तमान बेसिक ₹18,000 → 1.92 पर ₹34,560 | 2.08 पर ₹37,440 | 2.86 पर ₹51,480

Level 2: वर्तमान बेसिक ₹19,900 → 1.92 पर ₹38,208 | 2.08 पर ₹41,392 | 2.86 पर ₹56,914

Level 3: वर्तमान बेसिक ₹21,700 → 1.92 पर ₹41,664 | 2.08 पर ₹45,136 | 2.86 पर ₹62,062

Level 4: वर्तमान बेसिक ₹25,500 → 1.92 पर ₹48,960 | 2.08 पर ₹53,040 | 2.86 पर ₹72,930

Level 5: वर्तमान बेसिक ₹29,200 → 1.92 पर ₹56,064 | 2.08 पर ₹60,736 | 2.86 पर ₹83,512

Level 6: वर्तमान बेसिक ₹35,400 → 1.92 पर ₹67,968 | 2.08 पर ₹73,632 | 2.86 पर ₹1,01,244

Level 7: वर्तमान बेसिक ₹44,900 → 1.92 पर ₹86,208 | 2.08 पर ₹93,392 | 2.86 पर ₹1,28,414

Level 8: वर्तमान बेसिक ₹47,600 → 1.92 पर ₹91,392 | 2.08 पर ₹99,008 | 2.86 पर ₹1,36,136

Level 9: वर्तमान बेसिक ₹53,100 → 1.92 पर ₹1,01,952 | 2.08 पर ₹1,10,448 | 2.86 पर ₹1,51,866

Level 10: वर्तमान बेसिक ₹56,100 → 1.92 पर ₹1,07,712 | 2.08 पर ₹1,16,688 | 2.86 पर ₹1,60,446

0 comments:

Post a Comment