हाइपरसोनिक मिसाइल की रेस: भारत के स्थान ने सबको चौकाया

नई दिल्ली — वैश्विक सामरिक संतुलन में बदलाव का संकेत देने वाली एक नई होड़ ने दुनिया भर की सैन्य रणनीतियों को नया आयाम दिया है। यह होड़ है — हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक की। रूस, चीन और अमेरिका जैसे रक्षा महाशक्तियों के बीच यह प्रतिस्पर्धा वर्षों से जारी है, परंतु अब भारत ने इस क्षेत्र में जो प्रगति दिखाई है, वह सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली और उल्लेखनीय मानी जा रही है।

क्या होती है हाइपरसोनिक मिसाइल?

हाइपरसोनिक मिसाइलें वे मिसाइलें होती हैं जो ध्वनि की गति से कम से कम पांच गुना तेज़ (Mach 5 या उससे अधिक) गति से चलती हैं। इनकी उड़ान की गति इतनी अधिक होती है कि मौजूदा वायु रक्षा प्रणालियाँ इन्हें रोकने में लगभग असमर्थ होती हैं। साथ ही, ये मिसाइलें हवा में उड़ते हुए दिशा बदलने में भी सक्षम होती हैं, जिससे इनका मार्ग अनुमानित करना और अधिक कठिन हो जाता है।

वैश्विक प्रतिस्पर्धा की स्थिति

1 .रूस: रूस हाइपरसोनिक तकनीक के क्षेत्र में सबसे आगे है। Avangard ग्लाइड वाहन और Zircon क्रूज़ मिसाइल जैसी प्रणालियाँ न केवल विकसित की जा चुकी हैं, बल्कि सेना में तैनात भी हो गई हैं। रूस की मिसाइलें Mach 20 तक की गति प्राप्त कर सकती हैं, जो इसे वैश्विक रूप से सबसे घातक बनाता है।

2 .चीन: चीन ने अपनी DF-ZF हाइपरसोनिक प्रणाली को पहले ही सेवा में शामिल कर लिया है। चीन का हालिया परीक्षण, जिसमें एक मिसाइल ने दो बार दिशा बदली, विशेषज्ञों के अनुसार "रणनीतिक चमत्कार" जैसा है। यह तकनीक अमेरिका के लिए भी चिंता का विषय बन चुकी है।

3 .अमेरिका: अमेरिका ने HAWC, ARRW और Hypersonic Glide Vehicles जैसी परियोजनाओं पर अरबों डॉलर का निवेश किया है। हालांकि तकनीकी रूप से अमेरिका आगे है, लेकिन अभी तक कोई भी हाइपरसोनिक मिसाइल सैन्य सेवा में शामिल नहीं की गई है। परीक्षणों में मिली-जुली सफलता के कारण उसकी गति कुछ धीमी पड़ी है।

4 .भारत: भारत का हाइपरसोनिक तकनीक में प्रवेश और तेज़ी से उभरना वैश्विक रक्षा विश्लेषकों के लिए एक बड़ी ख़बर बन गया है। DRDO द्वारा विकसित Hypersonic Technology Demonstrator Vehicle (HSTDV) का सफल परीक्षण 2020 में किया गया था। भारत ब्रह्मोस-II मिसाइल पर काम कर रहे हैं, जिसकी गति Mach 7 तक पहुँच सकती है। भारत ने हाल में हाइपरसोनिक मिसाइल का भी टेस्ट किया हैं। 

0 comments:

Post a Comment