बिहार में महिलाओं को 10-10 हजार देगी सरकार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की शुरुआत की है, जिसके तहत बिहार के हर परिवार की एक महिला को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना को गुरुवार को नीतीश कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है और सितंबर 2025 से राशि का वितरण लाभार्थियों के खातों में किया जाएगा।

बता दें की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इस योजना की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दो लाख रुपये तक की सहायता

इस योजना के तहत महिलाओं को केवल ₹10,000 की प्रारंभिक राशि ही नहीं, बल्कि कुल ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सहायता रोजगार स्थापित करने, स्वरोजगार शुरू करने या छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए दी जाएगी। पहली किस्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी महिला को ₹10,000 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। आगे की किस्तें योजना की शर्तों और प्रगति के आधार पर दी जाएंगी।

हर परिवार से एक महिला को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ हर परिवार की केवल एक महिला को मिलेगा। इसके लिए पात्रता और दस्तावेज की प्रक्रिया जल्द ही जारी की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जाए।

आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू की जाएगी। लाभार्थियों की पहचान पंचायत और वार्ड स्तर पर की जाएगी, ताकि वास्तविक ज़रूरतमंद महिलाओं तक सहायता पहुंच सके।

0 comments:

Post a Comment