1. नीम के पत्ते
नीम को आयुर्वेद में 'स्वास्थ्य का रक्षक' कहा जाता है। इसके पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और ब्लड प्यूरीफाइंग गुण होते हैं। रोज़ाना सुबह खाली पेट 4-5 नीम की कोमल पत्तियाँ चबाने या नीम की चाय पीने से खून साफ होता है और त्वचा रोगों में राहत मिलती है।
2. गिलोय
गिलोय, जिसे ‘अमृता’ भी कहा जाता है, शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। गिलोय का रस रोज़ सुबह पीने से खून की अशुद्धियाँ कम होती हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह बुखार, एलर्जी और पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी कारगर है।
3. चुकंदर
चुकंदर आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। यह खून को साफ करने के साथ-साथ लाल रक्त कणिकाओं (RBCs) की संख्या बढ़ाता है। रोज़ाना चुकंदर का जूस पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है।
4. हल्दी
हल्दी में मौजूद 'कर्क्युमिन' नामक तत्व शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। हल्दी वाला गर्म दूध रात में पीने से खून साफ होता है और शरीर संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनता है।
5. तुलसी
तुलसी सिर्फ वातावरण को ही नहीं, खून को भी शुद्ध करती है। इसके पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। तुलसी की 5-7 पत्तियाँ रोज सुबह चबाने से खून की सफाई होती है और त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाव होता है।

0 comments:
Post a Comment